Wednesday, June 24, 2026
HomeLatest Newsडिप्टी कमिश्नर ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन संबंधी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के...

डिप्टी कमिश्नर ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन संबंधी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, एस.आई.आर. के विभिन्न चरणों के बारे में दी जानकारी

जालंधर  : डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी वरजीत वालिया ने आज बताया कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) 2026 के तहत बूथ लेवल अधिकारी 25 जून से 24 जुलाई तक घर-घर जाएंगे।

भारतीय चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों और मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब के निर्देशों के अनुसार यहां जिला प्रशासकीय कॉम्प्लेक्स में एस.आई.आर.-2026 संबंधी विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि एस.आई.आर. का उद्देश्य पारदर्शी और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना है। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल)-कम-अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी अमनिंदर कौर भी मौजूद थीं।

श्री वालिया ने बताया कि 25 जून 2026 से 24 जुलाई 2026 तक बी.एल.ओ. द्वारा घर-घर जाकर गणना (इन्यूमरेशन) फॉर्म भरवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बी.एल.ओ. द्वारा फॉर्म की दो प्रतियां दी जाएंगी। फॉर्म में सारी जानकारी भरने के बाद एक प्रति मतदाता द्वारा हस्ताक्षर करके बी.एल.ओ. को जमा करवाई जाएगी और एक प्रति बी.एल.ओ. द्वारा हस्ताक्षर करके मतदाता को रसीद के रूप में दी जाएगी। इसके साथ ही गैर-हाजिर, तबादला हो चुके और मृतक मतदाताओं की सूचियां भी तैयार की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि एस.आई.आर. के तहत जिले के प्रत्येक मतदाता को बी.एल.ओ. द्वारा दिया जाने वाला इन्यूमरेशन फॉर्म भरना अनिवार्य है। यदि कोई मतदाता इन्यूमरेशन फॉर्म नहीं भरता तो उसे ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल नहीं किया जाएगा।इस प्रक्रिया संबंधी विभिन्न चरणों के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 24 जुलाई 2026 तक पोलिंग स्टेशनों का रेशनलाइजेशन किया जाएगा। 3 अगस्त 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन होगा, 3 अगस्त 2026 से 2 सितंबर 2026 तक दावे और आपत्तियां दायर की जा सकेंगी। उन्होंने आगे बताया कि नोटिस चरण/दावों और आपत्तियों का निपटारा 3 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक किया जाएगा और 1 अक्तूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

जिला चुनाव अधिकारी ने राजनीतिक पार्टियों से चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार अपने बूथ लेवल एजेंट (बी.एल.ए.-2) नियुक्त करने की प्रक्रिया तुरंत पूरा करने और बी.एल.ओ. को पूरा सहयोग देने की अपील की।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शी तरीके से निपटाई जाएगी। उन्होंने इसकी सफलता के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों से सहयोग देने की अपील भी की।

बैठक में चुनाव तहसीलदार सुखदेव सिंह के अलावा विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments