इस मौके पर संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान जी के नेतृत्व में पंजाब सरकार हर घर तक साफ और शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि गांव दबुर्जी में करीब 51.84 लाख रुपये की लागत से यह जलापूर्ति योजना पूरी की गई है, जिससे गांव के सभी 132 परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।
उन्होंने आगे बताया कि इस योजना को नाबार्ड-30 (NABARD-30) के तहत पूरा किया गया है। गांव की करीब 825 की आबादी को अब नियमित और शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी। इस योजना के तहत 135 मीटर गहरा ट्यूबवेल लगाया गया है, जिसकी पानी की आपूर्ति क्षमता 156 लीटर प्रति मिनट है। इसके साथ ही गांव में 4.18 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई गई है ताकि हर घर तक पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
मंत्री ने जानकारी दी कि योजना के तहत 25,000 लीटर क्षमता वाली ऊंची पानी की टंकी बनाई गई है और पानी की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए क्लोरीनेटर यूनिट भी स्थापित किया गया है। इस योजना को जून 2026 में चालू (commissioned) किया गया है और ग्रामीणों को दैनिक रूप से करीब 10 घंटे पानी की आपूर्ति प्रदान की जाएगी।