Monday, June 15, 2026
HomeLatest Newsनोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से कमर्शियल उड़ानें शुरू, इंडिगो बनी पहली एयरलाइन

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से कमर्शियल उड़ानें शुरू, इंडिगो बनी पहली एयरलाइन

नोएडा- उत्तर प्रदेश के उड्डयन इतिहास में आज का दिन एक बड़े मील के पत्थर के रूप में दर्ज हो गया है। दिल्ली-एनसीआर के दूसरे सबसे बड़े हवाई अड्डे, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से आज से कमर्शियल पैसेंजर फ्लाइट्स का परिचालन आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया है। इंडिगो इस नए एयरपोर्ट से अपनी सेवाएं शुरू करने वाली देश की पहली विमानन कंपनी बन गई है।
केंद्रीय मंत्री ने दिखाई हरी झंडी
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने जेवर एयरपोर्ट से बेंगलुरु जाने वाली पहली कमर्शियल फ्लाइट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एयरपोर्ट पर पिछले एक हफ्ते से रनवे और अन्य आधुनिक तकनीकी सुविधाओं की जांच की जा रही थी, जो पूरी तरह सफल रही।
विशेष फ्लाइट से पहुंचे VIP
उद्घाटन के विशेष अवसर पर इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-2278 सुबह 7:05 बजे लखनऊ से उड़ान भरकर सुबह 8:05 बजे नोएडा एयरपोर्ट पहुंची। इस पहली वीआईपी फ्लाइट में उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सहित देश के 75 दिग्गज उद्योगपति शामिल थे।
जमीन देने वाले किसानों का सम्मान
एयरपोर्ट निर्माण के लिए अपनी जमीन देने वाले 170 किसानों को प्रशासन की ओर से बड़ा सम्मान दिया जा रहा है। इनमें 20 महिला किसान भी शामिल हैं। इन सभी किसानों को एक विशेष विमान से लखनऊ ले जाया जा रहा है, जहां वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments