न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन ने शुक्रवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया।
इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज विलियमसन ने 378 मुकाबलों में 19,346 रन के साथ अपना करियर का अंत किया। इस दौरान विलियमसन ने 48 शतक और 6 दोहरे शतक लगाए। अपने करियर में विलियमसन ने 110 टेस्ट में 9,515 रन, 174 वनडे में 7,256 रन और 93 टी20 इंटरनेशनल में 2,575 रन बनाए।
न्यूजीलैंड टीम की जर्सी पहनने वाले शायद सबसे महान खिलाड़ियों में से एक विलियमसन ने कप्तान के तौर पर भी बड़ी सफलता हासिल की। 35 साल के विलियमसन ने 2016 से 2024 तक सभी फॉर्मेट में कप्तानी की। इस दौरान न्यूजीलैंड दो बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची, जबकि तीन बार सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। उनकी कप्तानी में न्यूजीलैंड ने साल 2021 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीता।