Saturday, June 13, 2026
HomeLatest NewsCBSE का नाम लेकर बच्चों के भविष्य से खेल? लुधियाना के स्कूल...

CBSE का नाम लेकर बच्चों के भविष्य से खेल? लुधियाना के स्कूल पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर दंपती पर FIR

लुधियाना: शहर में एक निजी स्कूल प्रबंधन पर खुद को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से मान्यता प्राप्त बताकर अभिभावकों को गुमराह करने और फीस वसूलने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद डाबा थाना पुलिस ने स्कूल के डायरेक्टर दंपती के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, महाराज नगर निवासी गुरबख्श सिंह ने 1 जून 2026 को पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि एमजेके नगर, बापू मार्केट, लोहारा स्थित ग्लोबल स्पार्क्स कॉन्वेंट इंटरनेशनल स्कूल के संचालकों ने खुद को CBSE से संबद्ध बताकर अभिभावकों का विश्वास जीता और बच्चों के दाखिले के नाम पर फीस वसूली। आरोप है कि स्कूल की मान्यता को लेकर सोशल मीडिया पर भी भ्रामक प्रचार किया गया, जिससे कई परिवार प्रभावित हुए।

प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने स्कूल से जुड़े सुरिंदर सिंगला और उनकी पत्नी अनीता सिंगला को नामजद किया है। दोनों कैनाल व्यू एन्क्लेव, गांव बुलारा, लुधियाना के निवासी हैं। डाबा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया है।

फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि स्कूल के पास वास्तव में CBSE की वैध मान्यता थी या नहीं। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि अब तक कितने अभिभावक कथित रूप से इस धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है और आरोप सही पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments