Wednesday, June 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedवोटर सूचियों की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन संबंधी संशोधित समय सारणी जारी :...

वोटर सूचियों की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन संबंधी संशोधित समय सारणी जारी : जिला चुनाव अधिकारी

  • 3 अगस्त को होगी ड्राफ्ट वोटर सूची की प्रकाशन, 2 सितंबर तक प्राप्त किए जाएंगे दावे व आपत्तियां

भारत चुनाव आयोग द्वारा पंजाब में वोटर सूचियों की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (S.I.R.) संबंधी संशोधित समय सारणी जारी की गई है।
मुख्य चुनाव अधिकारी अनिंदिता मित्रा द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई बैठक में हिस्सा लेने के बाद डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी वरजीत वालिया ने अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान बताया कि संशोधित प्रोग्राम के अनुसार जिले में वोटर सूचियों का ड्राफ्ट अब 3 अगस्त 2026 को प्रकाशित किया जाएगा और दावे व आपत्तियां 3 अगस्त से 2 सितंबर 2026 तक प्राप्त की जाएंगी। इसी प्रकार नोटिस चरण/दावों व आपत्तियों का निपटारा 3 अगस्त से 28 सितंबर 2026 तक किया जाएगा।

श्री वालिया ने बताया कि बाकी समय सारणी 14 मई 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार ही रहेगी, जिसमें 15 जून से 24 जून 2026 तक तैयारी, प्रशिक्षण और छपाई का काम किया जाएगा तथा 25 जून से 24 जुलाई 2026 तक बूथ लेवल अधिकारियों ( बी.एल.ओ.) द्वारा घर-घर जाकर वोटरों से फॉर्म भरवाए जाएंगे।अंतिम वोटर सूची का प्रकाशन 1 अक्तूबर 2026 को किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments