Thursday, September 3, 2026
HomeLatest Newsकोर्ट कॉम्प्लेक्स को बम से उड़ाने की धमकी- बठिंडा

कोर्ट कॉम्प्लेक्स को बम से उड़ाने की धमकी- बठिंडा

बठिंडा जिला अदालत परिसर (कोर्ट कॉम्प्लेक्स) को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद मंगलवार को पूरे शहर में हड़कंप मच गया। धमकी भरा ईमेल मिलते ही पुलिस, खुफिया एजेंसियों और सुरक्षा बलों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत परिसर को तुरंत सुरक्षा घेरे में ले लिया गया और सभी प्रवेश व निकास द्वार बंद कर दिए गए। सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड और पुलिस की विशेष टीमें मौके पर पहुंच गईं। पूरे कोर्ट कॉम्प्लेक्स, पार्किंग, दफ्तरों और सार्वजनिक जगहों की बारीकी से तलाशी ली गई।

RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular