पंजाब सरकार ने पुलिस महकमे में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इसके तहत जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का ट्रांसफर कर दिया गया है। उन्हें अब महाराजा रणजीत सिंह पंजाब पुलिस अकादमी (PPA), फिल्लौर में डायरेक्टर एमआरएस (MRS) के पद पर तैनात किया गया है।
अब जालंधर की कमान आईपीएस (IPS) अधिकारी सतिंदर सिंह को सौंपी गई है, जो इससे पहले लुधियाना रेंज के डीआईजी (DIG) पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे।
संदीप कुमार शर्मा को मिला प्रमोशन
इस फेरबदल में एक और महत्वपूर्ण नाम आईपीएस अधिकारी संदीप कुमार शर्मा का है। उन्हें प्रमोट (पदोन्नत) करते हुए जालंधर में ही डीआईजी PAP-2 के पद पर नियुक्त किया गया है।


