पंजाब निकाय चुनावों (नगर निगम और काउंसिल) के नतीजों में आम आदमी पार्टी (आप) ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर बंपर जीत दर्ज की है। इस बड़ी और ऐतिहासिक सफलता के बाद आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रदेश कार्यालय में जबरदस्त जश्न का माहौल देखा गया।
सुबह से ही चुनावी रुझान ‘आप’ के पक्ष में आने शुरू हो गए थे, जिसके बाद से ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का कार्यालय में जुटना शुरू हो गया था। जीत की औपचारिक घोषणा होते ही पार्टी मुख्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर जमकर डांस किया और एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर व बधाई देकर इस शानदार जीत का जश्न मनाया।