जालंधर में एक आरटीआई (RTI) एक्टिविस्ट की गोली मारकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सिमरनजीत सिंह के रूप में हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे हथियारों समेत अपनी कार को लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के पास छोड़कर फरार हो गए।फगवाड़ा पुलिस ने इस संदिग्ध कार को बरामद कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि कार सवार अपराधी किसी की हत्या करके भाग रहे थे।सूत्रों के मुताबिक, आरटीआई एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह ने शहर के कई बड़े बिल्डरों के खिलाफ शिकायतें दर्ज करवाई हुई थीं।पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।


