Wednesday, June 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeपंजाब20 से 22 जून तक पंजाब रोडवेज की बसों में सफर रहेगा...

20 से 22 जून तक पंजाब रोडवेज की बसों में सफर रहेगा बिल्कुल मुफ्त….

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नीट (NEET) परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं के लिए एक बड़ा और राहत भरा फैसला लिया है। सरकार ने घोषणा की है कि परीक्षा के दिनों में छात्रों को परीक्षा केंद्रों तक आने-जाने के लिए बसों का कोई किराया नहीं देना होगा। मुफ्त यात्रा की सुविधा का लाभ उठाने के लिए छात्रों को बस में कंडक्टर को केवल अपना NEET एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) दिखाना होगा।
मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
इस ऐतिहासिक फैसले की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी परीक्षार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य और परीक्षा के लिए ढेरों शुभकामनाएं दीं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि पंजाब सरकार हर जरूरतमंद और होनहार विद्यार्थी के साथ मजबूती से खड़ी है और पैसे की कमी के कारण किसी भी बच्चे की पढ़ाई या परीक्षा नहीं छूटेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments