Wednesday, June 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest Newsसिंगर का कत्ल- लुधियाना

सिंगर का कत्ल- लुधियाना

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना से एक बेहद हैरान और परेशान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 29 वर्षीय पंजाबी सिंगर इंदर कौर (उर्फ यशइंदर कौर) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे समराला के पास नीलो नहर से सिंगर का शव बरामद हुआ। इंदर को 6 दिन पहले गनपॉइंट पर किडनैप किया गया था।
मृतका के भाई ने बताया कि मोगा के रहने वाले आरोपी से इंदर की दोस्ती 5 साल पहले इंस्टाग्राम पर हुई थी। आरोपी इंदर पर जबरन शादी का दबाव बना रहा था। हालांकि, जब इंदर को पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं, तो उसने शादी से साफ इनकार कर दिया। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने हत्या की खौफनाक साजिश रची।
नेपाल के रास्ते आया और वारदात कर कनाडा भागा
परिजनों के मुताबिक, आरोपी फिलहाल कनाडा में रहता है। इंदर के इनकार के बाद वह कनाडा से नेपाल के रास्ते चुपके से पंजाब पहुंचा। उसने गनपॉइंट पर इंदर का अपहरण किया और गोली मारकर उसकी लाश को नहर में फेंक दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दोबारा नेपाल के रास्ते ही वापस कनाडा फरार हो गया।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments