Monday, May 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedबिना लाइसेंस और अनुमति तंबाकू फ्लेवर बेचने के आरोप में एक गिरफ्तार...

बिना लाइसेंस और अनुमति तंबाकू फ्लेवर बेचने के आरोप में एक गिरफ्तार…

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने मोता सिंह मार्केट में स्थित ‘3G हट’ नाम की दुकान पर छापेमारी कर बिना लाइसेंस और अनुमति के विभिन्न तंबाकू फ्लेवर बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर श्रीमती धनप्रीत कौर (IPS) के दिशानिर्देशों पर की गई। इस ऑपरेशन का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त-2 श्री राकेश यादव (PPS) और सहायक पुलिस आयुक्त (मॉडल टाउन) श्री मनमोहन सिंह (PPS) की देखरेख में थाना डिवीजन नंबर 6 की मुख्य अधिकारी इंस्पेक्टर रजवंत कौर ने किया।

थाना डिवीजन नंबर 6 (जालंधर कमिश्नरेट) में सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 (COTPA) की धारा 4-A और 21-A के तहत मुकदमा नंबर 142, दिनांक 18.05.2026 दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments