जालंधर और आसपास के इलाकों में आज (5 मई) बिजली बंद रहेगी।
बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मरम्मत और सुरक्षा के लिए पेड़ों की कटाई का काम किया जाना है, जिसकी वजह से शहर और गांवों के कई हिस्सों में बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
ग्रामीण क्षेत्रों की बात करें तो 11 KV धालीवाल यूपीएस फीडर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान गांव धालीवाल, गखल, गिल, सफीपुर, वडाला, सहझांगी और इसके आस-पास के इलाकों में 3 घंटे तक बिजली गुल रहेगी।
शहरी क्षेत्रों में बिजली की कटौती थोड़ी लंबी रहेगी
शहरी क्षेत्रों में बिजली की कटौती थोड़ी लंबी रहेगी। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक 11 KV बस्ती नौ और बस्ती गुजां फीडर बंद रहेंगे। इसके चलते बस्ती नौ, निजातम नगर, कार बाजार रोड, दयाल नगर, गणेश नगर, लांबा बाजार, वाल्मीकि मोहल्ला, मंजीत नगर और दिलबाग नगर जैसे इलाकों में 4 घंटे तक पावर कट रहेगा।



