Thursday, April 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest NewsJalandhar में युवक पर तेजधार हथियारों से हमला:चेहरा ढक शॉप में पहुंचे...

Jalandhar में युवक पर तेजधार हथियारों से हमला:चेहरा ढक शॉप में पहुंचे हमलावर

जालंधर के व्यापारिक क्षेत्र दिलकुशा मार्केट से गुंडागर्दी का मामला सामने आया है।

यहां पुरानी रंजिश के चलते कुछ हमलावरों ने एक दुकान की ऊपरी मंजिल पर घुसकर संदीप अहूजा (रिंकू मेडिकोज) नामक युवक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया।
इस हमले में संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से हमलावरों का हथियार बरामद कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
पूरी तैयारी के साथ आए थे हमलावर
जानकारी के अनुसार, घटना दिलकुशा मार्केट की एक दवाइयों वाली दुकान (रिंकू मेडिकोज) की है। बताया जा रहा है कि हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे। उन्होंने दुकान की पहली मंजिल पर स्थित गोदाम या केबिन में घुसकर संदीप अहूजा पर हमला किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments