Thursday, April 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest NewsAmritsar में रिश्वत लेते ASI का VIDEO:5 हजार लिए; मुंशी के नाम...

Amritsar में रिश्वत लेते ASI का VIDEO:5 हजार लिए; मुंशी के नाम पर 1000 और मांगे; ACP बोले- 6 महीने पुराना

अमृतसर में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला एक कथित रिश्वतखोरी का वीडियो सामने आया है।

अमृतसर में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला एक कथित रिश्वतखोरी का वीडियो सामने आया है, जिसने पूरे मामले को गंभीर बना दिया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और मामले ने तूल पकड़ लिया है।
वीडियो में एक ASI, जो थाना मकबूलपुरा में तैनात बताया जा रहा है, एक व्यक्ति से पैसे लेते हुए नजर आ रहा है। वीडियो के अनुसार, संबंधित व्यक्ति ASI को 5,000 रुपये देता है और बाकी रकम बाद में देने की बात करता है।
इसी दौरान ASI उससे 1,000 रुपये और मांगते हुए कहता है कि चलो हजार रुपये मुंशी को दे दो। इसके बाद दोनों पक्ष पैसे के लेन-देन के बाद सीढ़ियों से नीचे उतरते दिखाई देते हैं। इस पूरी घटना को उस व्यक्ति के साथ आए एक युवक ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब वायरल हो चुका है।
ACP ने बताया- पुराना है वीडियो
मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए एसीपी ईस्ट अभिनव जैन ने कहा कि यह वीडियो लगभग 6 महीने पुराना है। हालांकि, इसकी गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि शिकायत विजिलेंस विभाग तक पहुंच चुकी है।
एसीपी ईस्ट अभिनव जैन जानकारी देते हुए।
एसीपी ईस्ट अभिनव जैन जानकारी देते हुए।
विजिलेंस विभाग की सक्रियता बढ़ी
वहीं, विजिलेंस यूनिट के डीएसपी अनुप ने कहा कि उनके पास अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद विभाग में हलचल जरूर तेज हो गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ASI ने कथित तौर पर केस प्रॉपर्टी के रूप में एक बस को थाने लाने के खर्च के नाम पर पैसे मांगे थे।
सच्चाई सामने आने का इंतजार
मामला 7 अक्टूबर को अल्फा वन के पास बीआरटीएस कॉरिडोर में हुए एक बस हादसे से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसमें 3 युवकों की मौत हो गई थी और 2 अन्य घायल हुए थे। फिलहाल, पूरे मामले की जांच जारी है और सच्चाई सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments