अमृतसर में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला एक कथित रिश्वतखोरी का वीडियो सामने आया है।
अमृतसर में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला एक कथित रिश्वतखोरी का वीडियो सामने आया है, जिसने पूरे मामले को गंभीर बना दिया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और मामले ने तूल पकड़ लिया है।
वीडियो में एक ASI, जो थाना मकबूलपुरा में तैनात बताया जा रहा है, एक व्यक्ति से पैसे लेते हुए नजर आ रहा है। वीडियो के अनुसार, संबंधित व्यक्ति ASI को 5,000 रुपये देता है और बाकी रकम बाद में देने की बात करता है।
इसी दौरान ASI उससे 1,000 रुपये और मांगते हुए कहता है कि चलो हजार रुपये मुंशी को दे दो। इसके बाद दोनों पक्ष पैसे के लेन-देन के बाद सीढ़ियों से नीचे उतरते दिखाई देते हैं। इस पूरी घटना को उस व्यक्ति के साथ आए एक युवक ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब वायरल हो चुका है।
ACP ने बताया- पुराना है वीडियो
मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए एसीपी ईस्ट अभिनव जैन ने कहा कि यह वीडियो लगभग 6 महीने पुराना है। हालांकि, इसकी गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि शिकायत विजिलेंस विभाग तक पहुंच चुकी है।



