कपूरथला के फगवाड़ा सब-डिवीजन में जालंधर रोड पर एक चलती कार पर फायरिंग की घटना ने नया मोड़ ले लिया है।
पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। इसी बीच, पीड़ित को एक विदेशी नंबर से धमकी भरी कॉल की रिकॉर्डिंग सामने आई है।
रिकॉर्डिंग के मुताबिक, कॉल करने वाले व्यक्ति ने पीड़ित को 2025 के एक पुराने मामले में सीआईए स्टाफ के तत्कालीन अधिकारियों के पक्ष में बयान देने के लिए धमकाया। कॉलर ने आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा कि ‘यह तो अभी सिर्फ ट्रेलर है, अगर सीआईए के पक्ष में बयान नहीं दिए तो घर में घुसकर परिवार को उड़ा देंगे।’



