Saturday, July 18, 2026
HomeLatest NewsAmritsar में 11 नए आम आदमी क्लीनिक को मिली मंजूरी: 4 करोड़...

Amritsar में 11 नए आम आदमी क्लीनिक को मिली मंजूरी: 4 करोड़ की फंडिंग, 42 टेस्ट अब मुफ्त

विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और स्वास्थ्य मंत्री के सहयोग से अमृतसर में 11 नए आम आदमी क्लीनिकों को मंजूरी दी गई है।

आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और स्वास्थ्य मंत्री के सहयोग से अमृतसर में 11 नए आम आदमी क्लीनिकों को मंजूरी दी गई है। इन सभी प्रोजेक्ट्स के लिए करोड़ों रुपए का फंड पहले ही जारी किया जा चुका है और टेंडर प्रक्रिया तेजी से जारी है।
धालीवाल ने अजनाला में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बल्ललवाल और गुज्जरपुरा में दो नए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाए जाएंगे, जिनके लिए लगभग 55-55 लाख रुपए का बजट निर्धारित किया गया है।
मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं और टेस्ट
उन्होंने बताया कि कई गांवों में आम आदमी क्लीनिकों के निर्माण के लिए प्रति क्लीनिक 24 से 25 लाख रुपए का फंड जारी किया गया है। कुल मिलाकर करीब 4 करोड़ रुपए स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए खर्च किए गए हैं। इन क्लीनिकों में लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी, लगभग 42 तरह के टेस्ट और दवाइयां भी मुफ्त उपलब्ध होंगी। सरकार का लक्ष्य है कि मई महीने तक सभी प्रोजेक्ट्स पूरे किए जाएं।
धालीवाल ने यह भी बताया कि सरकार सड़कों और स्कूलों के विकास के लिए भी पर्याप्त फंड जारी कर रही है। बाढ़ से बचाव के लिए नालों की सफाई और उनकी मजबूती पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में सुधार करना है, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
RELATED ARTICLES
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Google search engine

Most Popular