Thursday, September 3, 2026
HomeLatest NewsJalandhar: Cambridge School की छात्रा की मौत मामले में सामने आया सुसाइट...

Jalandhar: Cambridge School की छात्रा की मौत मामले में सामने आया सुसाइट नोट, हुआ खुलासा

जालंधर हाइट्स में संदिग्ध परिस्थितियों में Cambridge School की 14 वर्षीय छात्रा भूविका ने छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।

घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने लिखा कि वह दो पेपरों में फेल हो गई है, इसके लिए माफी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। शुरुआती जांच में पता चला है कि छात्रा स्कूल से पैदल निकली और ऑटो लेकर जालंधर हाइट्स में अपने मित्र के पास गई। वहां वह सिक्योरिटी गार्ड से पता पूछती रही। इसके बाद लिफ्ट से सातवें फ्लोर पर गई और आर्मी अफसर की पत्नी से सीढ़ी लेकर पास बैठी।

पुलिस के अनुसार छठे फ्लोर पर नौकरानी ने उसे देखा, लेकिन तब तक छात्रा ने छलांग लगा दी। पुलिस ने परिजनों की गलतफहमी को दूर कर दिया और धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। परिवार ने कहा कि बच्ची पर किसी तरह का दबाव नहीं था। उन्होंने बताया कि बच्ची खुद ही मानसिक रूप से परेशान थी। परिवार ने सिक्योरिटी व्यवस्था पर भी सवाल उठाए, क्योंकि सिक्योरिटी गार्ड ने छात्रा के अकेले स्कूल से निकलने की जांच नहीं की। स्कूल के कोच ने बाद में फोन किया, तब तक घटना हो चुकी थी। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और मृतक के परिवार को पूरी जानकारी दी गई है।

RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular