पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना है
वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के बाद ऊपरी पहाड़ों पर बर्फबारी होने के आसार बन रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो इसका असर पंजाब के तापमान में देखने को मिलेगा और पारा गिर सकता है।
हालांकि, राज्य में 20 दिसंबर तक बारिश होती नहीं दिख रही। जिसके चलते मौसम तो शुष्क रहेगा, वहीं सांसों को प्रदूषण से भी राहत नहीं मिलेगा। लेकिन, राज्य में शीतलहर को लेकर अलर्ट पहले से ही जारी किया जा चुका है। आज हल्के बादल छाए रहने के अनुमान है, जिससे दिन के तापमान में भी हल्की गिरावट संभावित है।
इन आठ जिलों के लिए अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार राज्य में शीतलहर ये अलर्ट राज्य के 8 जिलों जालंधर, मोगा, फिरोजपुर, फरीदकोट, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में जारी किया गया है। यहां तापमान सामान्य से कम रहने का अनुमान है, जबकि अन्य जिलों में तापमान सामान्य रहेगा। रविवार को लेकर अभी मौसम विभाग की तरफ से कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया।
दिन का तापमान हुआ सामान्य
दिन का तापमान सामान्य, रात में बढ़ी ठिठुरन
मौसम विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में दिन का तापमान तो सामन्य हो चुका है, लेकिन रातें अभी भी ठिठुरन भरी हैं। न्यूनतमत तापमान सामान्य से 2 डिग्री तक कम बना हुआ है, जबकि दिन का तापमान सामान्य है।
आज हल्के बादल राज्य के ऊपर से गुजरेंगे, जिनकी ऊंचाई 15 किमी के करीब रहेगी। ऐसे में दिन का तापमान भी आज थोड़ा गिर सकता है। ऐसा ही मौसम रविवार भी रहने का अनुमान है।
वहीं, दूसरी तरफ, अमृतसर का तापमान शुक्रवार 21 अधिकतम व 5.8 डिग्री न्यूनतम दर्ज किया गया। इसके अलावा लुधियाना का अधिकतम 23.9 डिग्री व न्यूनतमत 5.6 डिग्री, पटियाला का 23.2 डिग्री व न्यूनतमत 5.8 डिग्री, पठानकोट का अधिकतम 22.2 डिग्री व न्यूनतम 6.4 डिग्री, बठिंडा में अधिकतम 26 तो न्यूनतम 5.9 डिग्री दर्ज किया गया।
जालंधर का एक्यूआई 213 दर्ज
बारिश ना होने के कारण उत्तर भारत में बड़ा प्रदूषण सांसें घोंट रहा है। अमृतसर में एयर क्वालिटी इंडेक्स 168, बठिंडा में 78, जालंधर में 213, खन्ना में 131, लुधियाना में 166, मंडी गोबिंदगढ़ में 200, पटियाला में 143 और रूपगर में 65 एक्यूआई दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि बारिश के बाद ही राज्य के लोगों को प्रदूषण का सामना करना पड़ सकता है।
पंजाब के प्रमुख शहरों का आज का अनमानित तापमान
- अमृतसर- हल्के बादल शहर से गुजरेंगे। तापमान 6 से 20 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
- जालंधर- हल्के बादल शहर से गुजरेंगे। तापमान 6 से 20 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
- लुधियाना- हल्के बादल शहर से गुजरेंगे। तापमान 7 से 22 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
- पटियाला- हल्के बादल शहर से गुजरेंगे। तापमान 7 से 24 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
- मोहाली- हल्के बादल शहर से गुजरेंगे। तापमान 11 से 20 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।


