Thursday, August 27, 2026
HomeLatest NewsIND vs SA 3rd ODI : दोनों टीमों की नजरें सीरीज जीत...

IND vs SA 3rd ODI : दोनों टीमों की नजरें सीरीज जीत पर, युवा खिलाड़ियों के सामने बड़ा इम्तिहान

 विशाखापत्तनम में शनिवार को तीसरा और निर्णायक वनडे मैच खेला जाएगा।

यह मुकाबला सीरीज जीतने के लिए बेहद अहम है क्योंकि तीन मैचों की वनडे सीरीज इस समय 1-1 पर बराबरी पर है। दक्षिण अफ्रीका पहले ही टेस्ट सीरीज जीत चुका है, इसलिए भारत पर दबाव और भी बढ़ गया है। मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा और टॉस दोपहर 1 बजे होगा।
रोहित शर्मा और विराट कोहली पर रहेगी सभी की नजरें
भारतीय टीम इस समय अपने दो अनुभवी बल्लेबाजों – रोहित शर्मा और विराट कोहली – पर सबसे ज्यादा निर्भर है। दोनों खिलाड़ियों ने हाल के मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया है। कोहली ने पिछली 3 पारियों में 2 शतक और 1 अर्धशतक लगाया है। रोहित शर्मा भी बेहतरीन फॉर्म में हैं और उन्होंने हाल की चार पारियों में 1 शतक और 2 अर्धशतक बनाए हैं। ऐसे बड़े और निर्णायक मुकाबलों में रोहित और कोहली का अनुभव भारत के लिए सबसे बड़ा हथियार माना जा रहा है।
युवा खिलाड़ियों पर रहेगा दबाव
युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने पिछले मैच में शानदार शतक लगाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया था। लेकिन यशस्वी जायसवाल अभी भी लगातार रन बनाने में सफल नहीं हो पा रहे। जायसवाल इंटरनेशनल करियर में अब तक 30 बार लेफ्ट-आर्म गेंदबाजों का शिकार हो चुके हैं। वेस्टइंडीज के जेडन सील्स से शुरू हुई उनकी यह परेशानी। दक्षिण अफ्रीका के मार्को यानसन और नांद्रे बर्गर के सामने भी जारी रही। अगर इस मैच में भी जायसवाल बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाए, तो टीम मैनेजमेंट गायकवाड़ को ओपनिंग पर भेजने पर विचार कर सकता है।
कैसी रहेगी पिच रिपोर्ट
विशाखापत्तनम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है। यहां भारत ने अब तक 10 में से 7 वनडे मैच जीते हैं। हालांकि पिछली बार इसी मैदान पर भारत को ऑस्ट्रेलिया ने हराया था। यहां ओस (Dew) का असर काफी रहता है, इसलिए टॉस जीतना बेहद जरूरी साबित हो सकता है। दिलचस्प बात यह है कि भारत पिछले 20 वनडे मैचों में टॉस नहीं जीत पाया है, जिसका असर टीम को रायपुर मैच में झेलना पड़ा।
प्लेइंग इलेवन में बदलाव संभव
भारतीय टीम अपनी आखिरी इलेवन में कुछ छोटे बदलाव कर सकती है। वॉशिंगटन सुंदर को आराम देकर तिलक वर्मा को मौका मिल सकता है। तिलक बल्लेबाजी के साथ-साथ स्पिन गेंदबाजी और अच्छी फील्डिंग भी प्रदान करते हैं। ऋषभ पंत का नाम भी चर्चा में है, लेकिन टीम बैलेंस के हिसाब से तिलक वर्मा का चुना जाना ज्यादा संभव लग रहा है।
गेंदबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
अर्शदीप सिंह नए बॉल से शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। उम्मीद है कि प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा भी इस मैच में लय में वापसी करेंगे। पिछले मैच में प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन अच्छा नहीं था, लेकिन टीम प्रबंधन उन पर एक बार फिर भरोसा कर सकता है। हालांकि जरूरत पड़ने पर टीम नितीश जैसे ऑलराउंडर को शामिल करने पर विचार कर सकती है।
दक्षिण अफ्रीका की चुनौती
दक्षिण अफ्रीका भी यह मैच जीतकर वनडे सीरीज अपने नाम करना चाहेगा। टीम के दो खिलाड़ी – नांद्रे बर्गर और टोनी डी जॉर्जी – पिछले मैच में चोटिल हो गए थे।
इसलिए उनके खेलने को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है। इसके बावजूद दक्षिण अफ्रीका पूरी ताकत से उतरना चाहेगा।
देखें संभावित प्लेइंग-11
दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), तेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्जके, रेयान रिकेलटन, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन।
भारत: यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।
RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular