Friday, August 28, 2026
HomeLatest NewsPunjab में ठंड ने दी दस्तक, जानें आने वाले दिनों में कैसा...

Punjab में ठंड ने दी दस्तक, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

पंजाब में अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में तापमान में लगातार गिरावट आ रही है।

पंजाब में अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। बता दें कि सुबह और शाम की हल्की ठिठुरन ने लोगों को सर्दी के लिए तैयारियों पर मजबूर कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार सर्दियां अपेक्षाकृत अधिक कड़ाके की हो सकती हैं। बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान में औसतन 0.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जो इस बात का संकेत है कि ठंड अब धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है।
बठिंडा में सबसे अधिक गर्मी, लेकिन बाकी शहरों में गिरावट
राज्य भर में तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिली है, हालांकि दिन में मौसम अभी भी खुशनुमा बना हुआ है। बठिंडा में सबसे अधिक तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अन्य प्रमुख शहरों में तापमान 30 डिग्री के आसपास रहा। अमृतसर और पठानकोट में तापमान 30.9 डिग्री, लुधियाना में 31.1 डिग्री, पटियाला में 32.6 डिग्री, फाजिल्का में 32.2 डिग्री और गुरदासपुर में 30.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
आने वाले दिनों में क्या रहेगा मौसम का हाल?
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, आने वाले 15 दिनों तक राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है। पंजाब के उत्तरी और पूर्वी जिलों में दिन का तापमान 28 से 30 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है, जबकि मध्य और दक्षिणी हिस्सों में यह 30 से 32 डिग्री तक जा सकता है।
रात के समय ठंड बढ़ने के आसार हैं। पठानकोट, अमृतसर, गुरदासपुर और रूपनगर जैसे जिलों में न्यूनतम तापमान 12-14 डिग्री तक गिर सकता है, जबकि अन्य इलाकों में यह 14-16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
17 से 23 अक्टूबर: और गिरेगा तापमान
इस अवधि में पंजाब के दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री तक रह सकता है, जबकि उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में यह 28-30 डिग्री के बीच रहेगा। रात का तापमान पूरे राज्य में सामान्य से नीचे जाने की संभावना है।
जानें अपने शहर का हाल
अमृतसर: साफ आसमान और तेज धूप, तापमान 18 से 30 डिग्री के बीच।
जालंधर: मौसम शुष्क, दिन में धूप, तापमान 18-30 डिग्री।
लुधियाना: सुबह हल्की ठंड, दिन में सुहावना मौसम, तापमान 18-30 डिग्री।
पटियाला: तापमान 18 से 31 डिग्री के बीच, मौसम साफ रहेगा।
मोहाली: हल्की सुबह की ठंड के साथ दिन में खिली धूप, तापमान 19-31 डिग्री।
लोगों को दी गई सलाह
चूंकि सर्दी की शुरुआत हो चुकी है, विशेषज्ञों ने बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। सुबह और रात के समय गरम कपड़े पहनने, घर से निकलते समय शॉल या जैकेट का इस्तेमाल करने और खान-पान में बदलाव लाने की भी सलाह दी गई है।
RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular