Tuesday, July 14, 2026
HomeLatest Newsअवैध हथियारों की आपूर्ति रोकने हेतु पुलिस ने 2 पिस्तौल, 3 मैगजीन...

अवैध हथियारों की आपूर्ति रोकने हेतु पुलिस ने 2 पिस्तौल, 3 मैगजीन सहित आरोपी किया गिरफ्तार

पुलिस ने अवैध हथियारों की आपूर्ति रोकने के लिए की गई कार्रवाई की कड़ी में एक व्यक्ति से 2 पिस्तौल, 3 मैगजीन

पुलिस ने अवैध हथियारों की आपूर्ति रोकने के लिए की गई कार्रवाई की कड़ी में एक व्यक्ति से 2 पिस्तौल, 3 मैगजीन और 20 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है कि वह कहां से हथियार लेकर आया था और उसके क्या मंसूबे थे। एसएसपी वरुण शर्मा, गुरबंस सिंह बैंस एसपी (जांच), राजेश मल्होत्र पुलिस उपाधीक्षक (जांच) पटियाला के नेतृत्व में उप-निरीक्षक मनप्रीत सिंह प्रभारी स्पैशल सैल राजपुरा और काउंटर इंटैलीजैंस पटियाला की एक संयुक्त टीम ने खुफिया सूचना के आधार पर अवैध हथियारों की आपूर्ति को रोकते हुए संगठित हथियार नैटवर्क को नष्ट किया है।

इसमें जगमीत सिंह उर्फ एसपी सराओ पुत्र किरपाल सिंह, निवासी गांव बीबीपुर, थाना बख्शीवाला, जिला पटियाला, ब्लॉसम एन्क्लेव, नाभा रोड, पटियाला किरायेदार को गिरफ्तार करके उससे 2 पिस्तौल, 3 मैगजीन और 20 जिंदा कारतूस बरामद करके उसके खिलाफ थाना खेड़ी गंडिया में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Google search engine

Most Popular