Tuesday, September 1, 2026
HomeLatest NewsPunjab के स्कूलों में छुट्टियां बढ़ने को लेकर आई नई Update

Punjab के स्कूलों में छुट्टियां बढ़ने को लेकर आई नई Update

पंजाब में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण आई बाढ़ ने हालात बेहद गंभीर बना दिए हैं।

 पंजाब में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण आई बाढ़ ने हालात बेहद गंभीर बना दिए हैं। इसी कारण प्रदेश के सभी स्कूलों और कॉलेजों में 7 सितंबर तक छुट्टियों का ऐलान किया गया है। सरकार के आदेशों के मुताबिक अब राज्य के स्कूल 8 सितंबर को खुलने हैं, लेकिन पंजाब में बने तबाही जैसे हालातों को देखते हुए छुट्टियों में फिर से बढ़ोतरी की जा सकती है। क्योंकि जो स्कूल बाढ़ की चपेट में आए हैं, उनमें अभी भी पूरी तरह पानी भरा हुआ है और जहां से पानी उतर गया है, वहाँ कीचड़ जमा है।
इस दौरान यह चर्चा भी चल रही है कि जिन इलाकों में बाढ़ आई है, वहाँ के स्कूलों में छुट्टियाँ और बढ़ाई जा सकती हैं। उल्लेखनीय है कि पंजाब में अभी भाखड़ा डैम और अन्य डैमों से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। इसके अलावा पोंग डैम का जलस्तर खतरे के निशान से 14 फीट ऊपर चला गया है।
इस खतरे के बीच पंजाब के कई इलाकों में दोबारा पानी भरने की आशंका है। साथ ही मौसम विभाग ने भी राज्य में बारिश की चेतावनी जारी की है, जिसे देखते हुए पंजाब सरकार स्कूलों की छुट्टियाँ बढ़ाने का फैसला ले सकती है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine
Google search engine

Most Popular