Monday, July 13, 2026
HomeLatest NewsAsia Cup 2025: दुबई और अबू धाबी में होगा क्रिकेट महासंग्राम, भारत-पाकिस्तान...

Asia Cup 2025: दुबई और अबू धाबी में होगा क्रिकेट महासंग्राम, भारत-पाकिस्तान भिड़ंत पर टिकी दुनियाभर की निगाहें

क्रिकेट प्रेमियों के लिए इंतज़ार की घड़ियां अब खत्म होने जा रही हैं।

क्रिकेट प्रेमियों के लिए इंतज़ार की घड़ियां अब खत्म होने जा रही हैं। एशिया कप 2025 का आगाज 9 सितंबर से होने जा रहा है और संयुक्त अरब अमीरात इस बार मेजबानी कर रहा है। दो प्रतिष्ठित मैदान ‘दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम’ और ‘अबू धाबी का शेख जायेद स्टेडियम’ पूरे टूर्नामेंट की मेज़बानी करेंगे।
टूर्नामेंट में 8 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, यूएई, ओमान और हांगकांग शामिल है। हालांकि सभी मुकाबले रोमांचक होने की उम्मीद है, लेकिन सबसे अधिक चर्चाओं में भारत और पाकिस्तान की संभावित तीन भिड़ंतें हैं, जिनमें पहली टक्कर 14 सितंबर को दुबई में तय है।
भारत बनाम पाकिस्तान: क्लैश ऑफ द टाइटन्स
भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट मुकाबले हमेशा से भावनाओं और दबाव का मेल होते हैं। इस बार भी दोनों देशों के बीच ग्रुप मैच के अलावा 21 और 28 सितंबर को भी आमना-सामना होने की पूरी संभावना है। यदि दोनों टीमें सुपर-4 और फाइनल तक पहुंचती हैं।
टीमों का वेन्यू-वाइज प्रदर्शन
दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (T20I):
अफगानिस्तान – 64% जीत, सबसे सफल टीम
श्रीलंका – 62% जीत
भारत – 55% जीत (9 में से 5 मैच जीते)
पाकिस्तान – 53% (सुपर ओवर सहित 56%)
UAE, ओमान, हांगकांग – 33% से कम जीत प्रतिशत
शेख जायेद स्टेडियम, अबू धाबी (T20I)
भारत – 100% (1 में से 1 मैच जीता)
पाकिस्तान – 70% (10 में से 7 मैच जीते)
अफगानिस्तान – 68.75%
UAE – 64.28%
बांग्लादेश – 0%, यहां कोई मैच नहीं जीता
यह साफ है कि भारत को अबू धाबी रास आता है, जबकि दुबई में अफगानिस्तान और श्रीलंका का पलड़ा भारी रहता है। ऐसे में रणनीति और टीम चयन में मैदान की भूमिका अहम होगी।
ग्रुप डिटेल
ग्रुप A: भारत, पाकिस्तान, यूएई, ओमान
ग्रुप B: श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, हांगकांग
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Google search engine

Most Popular