Thursday, October 15, 2026
HomeLatest NewsHimachal में मौसम की तबाही, 10 लोगों की गई जान, IMD ने...

Himachal में मौसम की तबाही, 10 लोगों की गई जान, IMD ने कई राज्यों के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट

देशभर में मौसम ने करवट ले ली है। कई दिनों से लगातार बारिश से हिमाचल में भारी नुकसान हुआ है।

मानसून की बारिश का सबसे ज्यादा असर हिमाचल प्रदेश में देखने को मिल रहा है। मंडी में कई जगह पर बादल फटने की घटनाएं सामने आई हैं। क्षेत्र में भारी बारिश के कारण ब्यास नदी में बाढ़ आ गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हिमाचल प्रदेश में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। अब तक करीब 10 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर सामने आई है। मौसम विभाग ने दिल्ली-पंजाब समेत कई राज्यों में 7 जुलाई तक के लिए बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

7 जुलाई तक होगी बारिश

हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में बादल फटने के बाद मलबा नजर आ रहा है। इसमें करीब 10 लोगों की जान गई है। मौसम विभाग ने राज्य में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही, उत्तरी हरियाणा, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, असम, नागालैंड, मणिपुर और उत्तरी छत्तीसगढ़ और गुजरात (महिसागर, पंचमहल, दाहोद, आनंद, वडोदर) के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों की बात करें, तो इस दौरान बहुत ज्यादा बारिश उड़ीसा, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र में एक दो जगहों पर देखने को मिली है।

दूसरे राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में बारिश के बाद से तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिली है। बारिश का ये सिलसिला आज भी राजधानी के कई क्षेत्रों में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के करीब 16 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, बिहार के 26 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। यूपी में भी 13 जिलों में भारी बारिश और 38 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।
इसके अलावा, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मुंबई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, जुलाई के पहले हफ्ते में भारी बारिश, बादल छाए रहने और शहरी क्षेत्रों में बाढ़ आने की संभावना जताई है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine
Google search engine

Most Popular