Tuesday, June 23, 2026
HomeLatest NewsJalandhar: दोमोरिया पुल और इकहरी पुली में भरा पानी, पहली बार...

Jalandhar: दोमोरिया पुल और इकहरी पुली में भरा पानी, पहली बार रेलवे ने लगाए ‘स्टॉप’ बैनर

परेशानी के लिए खेद है.. ये खेद नॉर्दर्न रेलवे की तरफ से जताया जा रहा है।

 परेशानी के लिए खेद है.. ये खेद नॉर्दर्न रेलवे की तरफ से जताया जा रहा है। रेलवे ने बारिश के दौरान पानी से ऊपर तक भर गए दोमोरिया पुल और इकहरी पुली में लोगों को जाने से रोकने के लिए यह स्टॉप के जागरूकता बैनर लगाए हैं। रेलवे की तरफ से लोगों को खतरे के बारे में जागरूक करने वाले यह बैनर व स्टॉप का साइन पहली बार इन दोनों जगह पर लगाया गया है। रेलवे ने दोमोरिया पुल और इकहरी पुली पर बैनर व स्टॉप बैनर लगाकर लोगों को बताया कि इस लिमिटेड हाईट सबवे (एलएचएस) पुलों में ज्यादा पानी भरने के कारण ये बंद हैं। कृपया करके लोग इन्हें पार न करें।
उनकी परेशानी के लिए रेलवे ने खेद जताते हुए उन्हें किसी और रास्ते से जाने की अपील भी की है। ताकि इन दोमोरिया पुल और इकहरी पुली पर किसी भी तरह के हादसे को रोका जा सके। बता दें कि वीरवार को सुबह हुई तेज बारिश के बाद दोमोरिया पुल और इकहरी पुली में ऊपर तक पानी भर गया था। अकसर लोग दोमोरिया पुल का इस्तेमाल न करके इसके नीचे से जाने की कोशिश करते हैं। उनके वाहन भी पानी में फंसते रहे हैं। आगे लोगों की जान और माल किसी भी खतरे से बचाने के लिए रेलवे ने पहली बार लोगों को इस तरह से जाने से रोका और जागरूक किया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments