Monday, June 22, 2026
HomeLatest NewsFerozepur में भीषण सड़क हादसा: सब इंस्पेक्टर समेत 2 लोगों की हुई...

Ferozepur में भीषण सड़क हादसा: सब इंस्पेक्टर समेत 2 लोगों की हुई मौत

फिरोजपुर जिले में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ।

फिरोजपुर जिले में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। सड़क हादसा इतना भयानक था कि इसमें दो की मौत हो गई और लोग दो घायल हो गए।
बता दें कि, यह हादसा फिरोजपुर-फाजिल्का मार्ग पर स्थित गांव पीर खां शेख (ममदोट) के पास हुआ, जहां दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। मृतकों में पंजाब पुलिस के सब इंस्पेक्टर कुलविंदर सिंह भी शामिल हैं, जबकि एक महिला की भी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कैसे हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक कार फिरोजपुर की ओर जा रही थी जबकि दूसरी कार गुरु हर सहाय से आ रही थी। सड़क की चौड़ाई कम होने और तेज रौशनी की वजह से दोनों चालकों को सामने से आ रहे वाहन का अंदाज़ा नहीं लग सका, जिससे आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे की भयावहता का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
मृतकों की पहचान
हादसे में जान गंवाने वालों में सब इंस्पेक्टर कुलविंदर सिंह (पुत्र दर्शन सिंह, निवासी तरनतारन) शामिल हैं, जो वर्तमान में फाजिल्का जिले में तैनात थे। दूसरी मृतक एक महिला है, जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।
मौके पर पहुंची पुलिस
स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। थाना ममदोट की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नज़दीकी अस्पताल पहुंचाया गया। साथ ही, मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments