लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान वीरवार सुबह 7 बजे शुरू हो गया।
लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान वीरवार सुबह 7 बजे शुरू हो गया। बता दें कि यह सीट आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक गुरप्रीत गोगी के निधन के कारण खाली हुई थी और पिछले पांच महीनों से रिक्त पड़ी थी। अब इस उपचुनाव में 1,75,469 मतदाता अपने नए विधायक का चयन करेंगे।
यह चुनाव न केवल स्थानीय राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित करेगा, बल्कि पंजाब की राजनीति में आने वाले 2027 विधानसभा चुनावों की दिशा भी तय कर सकता है। प्रमुख राजनीतिक दल इस उपचुनाव को बेहद गंभीरता से ले रहे हैं, और इसे अपनी स्थिति मजबूत करने के अवसर के रूप में देख रहे हैं।
Ludhiana West By Election
शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार परुपकर सिंह घुमन
शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार Parupkar Singh Ghuman ने अपने परिवार के साथ डाला वोट
सुबह 9 बजे तक 8.50% मतदान
लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में नाै बजे तक 8.50% मतदान हुआ है।
लुधियाना पश्चिम उपचुनाव: CM भगवंत मान ने मतदाताओं से की अपील
CM भगवंत मान ने कहा कि लुधियाना पश्चिमी के समझदार वोटरों से मेरी अपील है कि अपने वोट के अधिकार का ज़रूर इस्तेमाल करें। अपने इलाके के विकास और तरक्की के लिए आप अपना कर्तव्य ज़रूर निभाएं। आज के दिन को छुटी वाला दिन मत समझना, वोट डालने ज़रूर जाना।
डीसी हिमांशु जैन ने किया मतदान
लुधियाना के डीसी हिमांशु जैन ने लाइन में लगकर अपना वोट डाला।
BJP उम्मीदवार जीवन गुप्ता ने किया मतदान
BJP उम्मीदवार जीवन गुप्ता ने पूरे परिवार के साथ मतदान किया।
भारत भूषण आशु ने डाला वोट
कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु ने अपना वोट डाला।
संजीव अरोड़ा ने अपने परिवार के साथ वोट डाला
आम आदमी पार्टी के संजीव अरोड़ा ने लुधियाना पश्चिम सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में अपने पूरे परिवार के साथ वोट डाला।
आप के संजीव सिंह और कांग्रेस के भारत भूषण में मुकाबला
आम आदमी पार्टी की ओर से राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा मैदान में हैं, जबकि कांग्रेस की ओर से पूर्व कैबिनेट मंत्री और पार्टी के कार्यकारी प्रधान भारत भूषण आशु चुनाव लड़ रहे हैं। आशु पहले दो बार इस सीट से विधायक रह चुके हैं और इस बार चौथी बार मैदान में हैं। अदालत से भ्रष्टाचार के आरोपों में क्लीन चिट मिलने के बाद वह कांग्रेस संगठन में अपनी पकड़ फिर से मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं।
वहीं, संजीव अरोड़ा की जीत आम आदमी पार्टी को न सिर्फ लुधियाना बल्कि पूरे पंजाब में राजनीतिक मजबूती दिला सकती है। यदि वह जीतते हैं तो यह AAP के लिए एक बार फिर सत्ता में अपनी पकड़ साबित करने का मौका होगा।
भाजपा और अकाली दल भी दिखा रहे दमखम
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जीवन गुप्ता को मैदान में उतारा है। पिछले लोकसभा चुनाव में लुधियाना पश्चिम से भाजपा के उम्मीदवार रवनीत बिट्टू को सर्वाधिक वोट मिले थे। ऐसे में भाजपा इस बार भी उम्मीद लगाए बैठी है कि वह इतिहास दोहराकर यहां अपना खाता खोल सकती है।
शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने परउपकार सिंह घुम्मन को प्रत्याशी बनाया है। पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने स्वयं लुधियाना में डेरा डालकर चुनाव रणनीति तैयार की है। SAD इस चुनाव को 2027 के लिए संगठन की पुनर्गठन प्रक्रिया का अहम हिस्सा मान रही है।
पहली बार चुनाव लड़ रहे तीन उम्मीदवार
चुनाव की खास बात यह है कि प्रमुख चार दलों में से तीन उम्मीदवार पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। सिर्फ कांग्रेस के भारत भूषण आशु अनुभवी प्रत्याशी हैं, जो पहले भी दो बार विजयी हो चुके हैं।
मतदान की व्यवस्था और सुरक्षा
जिला निर्वाचन अधिकारी और डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने जानकारी दी कि मतदान के लिए कुल 194 बूथ बनाए गए हैं। सभी बूथों पर लाइव वेबकास्टिंग की सुविधा उपलब्ध है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी मतदान केंद्रों पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं। मतदान प्रक्रिया की निगरानी जिला प्रशासनिक परिसर में बने एकीकृत कमांड कंट्रोल सेंटर से की जा रही है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक जारी रहेगा।


