Sunday, June 21, 2026
HomeLatest NewsOperation Sindoor पर ट्रम्प से बोले PM Modi, कहा – व्यापार समझौते...

Operation Sindoor पर ट्रम्प से बोले PM Modi, कहा – व्यापार समझौते या किसी की मध्यस्था से नहीं हुआ सीजफायर

 ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ के दौरान पाकिस्तान के साथ संघर्ष रोकने पर सहमति किसी मध्यस्थता या व्यापार समझौते की वजह से नहीं बनी थी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात की और उन्हें स्पष्ट रूप से कहा कि ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ के दौरान पाकिस्तान के साथ संघर्ष रोकने पर सहमति किसी मध्यस्थता या व्यापार समझौते की वजह से नहीं बनी थी। कनाडा में यहां जी7 शिखर सम्मेलन के समापन के तुरंत बाद मोदी ने ट्रंप से बात की।
विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बताया कि ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी से पूछा कि क्या वह कनाडा से लौटते वक्त अमेरिका आ सकते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों का हवाला देते हुए अमेरिका जाने में असमर्थता जतायी है। प्रधानमंत्री मोदी ने क्वाड शिखर सम्मेलन के लिए ट्रंप को भारत आने का न्यौता दिया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments