Saturday, June 20, 2026
HomeLatest NewsIND vs ENG: Ravindra Jadeja को ही पूर्व कोच ने Playing 11...

IND vs ENG: Ravindra Jadeja को ही पूर्व कोच ने Playing 11 से किया बाहर

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज पहला मुकाबला 20 जून को लीड्स में खेला जाएगा।

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 20 जून से होने जा रहा है। इस बार टीम इंडिया रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना इंग्लैंड की कड़ी चुनौती का उसके घर पर सामना करने वाली है। रोहित शर्मा के बाद अब टीम इंडिया का नया कप्तान शुभमन गिल को बनाया गया है, ऐसे में अब गिल के सामने एक बेहतरीन प्लेइंग इलेवन चुनने की भी चुनौती होने वाली है। पहला मुकाबला लीड्स में खेला जाएगा, उससे पहले टीम इंडिया के पूर्व कोच संजय बांगर ने भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन चुनी है। बांगर ने अपनी प्लेइंग इलेवन से दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को ही बाहर कर दिया है।

संजय बांगर ने जडेजा की जगह कुलदीप को चुना

स्टार स्पोर्ट्स पर टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पर चर्चा करते हुए संजय बांगर ने कहा “यह आपकी स्थिति पर निर्भर करेगा कि आप एक स्पिनर के साथ खेलेंगे या दो स्पिनर के साथ। जब भी भारतीय टीम इस दौरे पर एक स्पिनर के साथ खेलना चाहेगी, मुझे लगता है कि यह कुलदीप यादव होना चाहिए क्योंकि आपके ट्रम्प कार्ड बुमराह की फिटनेस पर बहुत बड़ा सवाल है। ” जडेजा की जगह बांगर ने कुलदीप यादव को चुना है।

शार्दुल ठाकुर की जगह नीतीश कुमार को चुना

इसके अलावा उन्होंने कहा “मैं नीतीश को एक बल्लेबाज के रूप में देखता हूं जो गेंदबाजी भी कर सकता है। मैं उन्हें एक गेंदबाज के रूप में नहीं देख सकता जो बल्लेबाजी भी कर सकता है। हालांकि, नीतीश मेरी टीम में शार्दुल से पहले खेलते हैं। शार्दुल मेरी पहली एकादश में नहीं खेलते। नीतीश रेड्डी पहले खेलेंगे।” इसके ओपनिंग के तौर पर संजय बांगर ने यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल को चुना है। इसके अलावा तीसरे नंबर पर पूर्व कोच ने अभिमन्यु ईश्वरन को शामिल किया है वहीं, कप्तान शुभमन गिल को चौथे और करुण नायर को पांचवें नंबर पर रखा है।

संजय बांगर द्वारा चुनी गई प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, करुण नायर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments