Sunday, June 21, 2026
HomeLatest NewsPunjab में मोबाइल विंग अधिकारियों व ट्रांसपोर्टरों की बढ़ी चिंता, जानें पूरा...

Punjab में मोबाइल विंग अधिकारियों व ट्रांसपोर्टरों की बढ़ी चिंता, जानें पूरा मामला

राज्य जी.एस.टी. विभाग के मोबाइल विंग के अधिकारियों की कार्यशैली पर विजिलेंस ब्यूरो की निगरानी रहेगी।

 राज्य जी.एस.टी. विभाग के मोबाइल विंग के अधिकारियों की कार्यशैली पर विजिलेंस ब्यूरो की निगरानी रहेगी। विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार विजिलेंस अधिकारी मोबाइल विंग अधिकारियों की रोड चैकिंग पर कड़ी निगरानी करने वाले हैं, जिससे कई मोबाइल विंग अधिकारियों की रातों की नींदे उड़ सकती है।
जानकारी के अनुसार, मोबाइल विंग अधिकारी समय-समय पर ट्रक और ट्रांसपोर्ट वाहनों की जांच करते हैं लेकिन कुछ अनियमितताओं को लेकर उनकी कार्यशैली पर सवाल उठते रहे हैं। इस कड़ी में अब विजिलेंस ब्यूरो अधिकारियों की तफ्तीश में जुट चुका। विभाग के भीतर यह खबर तेजी से फैल रही है कि जांच के दायरे में आने से मोबाइल विंग के कई अधिकारी असमंजस में हैं। इसमें लुधियाना और जालंधर मोबाइल के अधिकारी होने की संभावना बताई जा रही है।
सूत्रों के अनुसार जिन बड़े ट्रांसपोर्टरों की गाड़ियां मोबाइल विंग अधिकारियों की सैटिंग और मिलीभगत के साथ आसानी से पार हो जाती थी, अब उन्हें भी चैकिंग के लिए रोका जाएगा। वहीं, इस निगरानी के असर का सीधा प्रभाव बड़ी ट्रांसपोर्ट कंपनियों के काम पर भी देखा जा रहा है।
सूत्रों की मानें तो खबर आने के बाद बड़ी ट्रांसपोर्ट कम्पनियों ने अपने कामकाज को कम करने का फैसला किया है, जिससे मालवाहक गाड़ियों की संख्या में कमी आएगी। जैसे-जैसे जांच और निगरानी तेज होगी, ऐसे में यह देखना होगा कि जी.एस.टी. विभाग की कार्यशैली में कितनी पारदर्शिता आती है और सिस्टम की साख कितनी मजबूत होती है।

कुछ अधिकारियों पर संदेह के कारण, विजिलेंस ने निगरानी बढ़ाई

सूत्रों की मानें तो विभाग के कुछ अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर विजिलैंस विभाग ने संदेह व्यक्त किया है और उनकी गतिविधियों पर करीबी नजर रखने का फैसला लिया है। जानकारी के अनुसार, कुछ अधिकारियों के कार्य व्यवहार में कुछ अनियमितताएं सामने आई हैं जिनके आधार पर विजिलेंस ने अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्णय लिया है। इस कदम का उद्देश्य विभाग में पारदर्शिता और ईमानदारी को बनाए रखना बताया जा रहा है। वहीं, रोड चैकिंग के दौरान यदि किसी अधिकारी पर ब्यूरो को शक होता है या कोई अधिकारी अपनी ड्यूटी करने में चूकते हैं या अधिकारियों का कर चोरों को समर्थन करने के साक्ष्य सामने आते हैं तो अधिकारी पर तुरंत कार्रवाई होगी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments