Sunday, June 21, 2026
HomeLatest News​​Adampur के इलाके में फैली दहशत! मौके पर पहुंची पुलिस

​​Adampur के इलाके में फैली दहशत! मौके पर पहुंची पुलिस

आदमपुर थाना के अंतर्गत गांव पधियाना में एक किसान के खेतों में 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से आसपास के गांवों में दहशत फैलने का समाचार प्राप्त हुआ है।

आदमपुर थाना के अंतर्गत गांव पधियाना में एक किसान के खेतों में 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से आसपास के गांवों में दहशत फैलने का समाचार प्राप्त हुआ है।डी.एस.पी. आदमपुर सब डिवीजन कुलवंत सिंह व थाना प्रमुख हरदेव प्रीत सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 10 बजे सूचना मिली कि गांव पधियाना के खेतों में एक युवक का शव पड़ा है, जिस पर पुलिस पार्टी तुरंत मौके पर पहुंची और शव की जांच की, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो पाई।
उन्होंने बताया है कि मृतक का चेहरा पूरी तरह मिट्टी से ढका हुआ था और मृतक के गले में रस्सी बंधी हुई थी और वह किसान मनजीत सिंह के खेतों में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए जालंधर मोर्चरी में रखवा दिया है। डी.एस.पी. कुलवंत सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments