पटियाला पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार कर
पटियाला पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनसे एक ट्रैक्टर, 1 रोटावेटर, 6 मोटरसाइकिल, 6 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। डीएसपी सिटी 2 मनोज गोरसी ने बताया कि पटियाला पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ छेड़ी मुहिम के तहत एसएसपी वरुण शर्मा और एसपी सिटी पलविंदर सिंह चीमा के दिशा-निदेशो पर एसआई सुखदेव सिंह एसएचओ बख्शीवाला और एएसआई हरबंस सिंह इंचार्ज चौकी सेंचरी एन्क्लेव की पुलिस टीम ने गांव रखड़ा, नवां रखड़ा और कल्याण में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनसे एक ट्रैक्टर फार्मट्रैक 60, 1 रोटावेटर, 6 मोटरसाइकिल, 6 मोबाइल फोन बरामद करके थाना बख्शीवाला में केस दर्ज किया है।
उन्होंने बताया कि यह 6 लोगों का गिरोह है, जो एक साथ अलग अलग स्थानों पर चोरियां करते हैं, जिसमें राहगीरों के पास, घरों के बाहर और अन्य स्थानों पर खड़ी मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर और कृषि उपकरण वाहन चुराते हैं, फिर चोरी का सारा माल इकट्ठा करके बेच देते हैं और पैसों को आपस में बांट लेते हैं। इस मामले में आरोपी विक्रम सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी नवां रखड़ा थाना बख्शीवाला (31), परमिंदर सिंह उर्फ मघा पुत्र हरदेव सिंह उर्फ विक्की निवासी कल्याण थाना बख्शीवाला (24), गगनदीप सिंह उर्फ गुड्डु पुत्र विक्रमजीत सिंह निवासी नवां रखड़ा थाना बख्शीवाला (26) सुखवीर सिंह उर्फ सुखी पुत्र निर्भय सिंह निवासी रखड़ा थाना बख्शीवाला (27) बॉबी सिंह पुत्र विक्रमजीत सिंह निवासी रखड़ा थाना बख्शीवाला (24) सतनाम सिंह पुत्र सुखविन्द्र सिंह निवासी नवां रखड़ा थाना बख्शीवाला (22) हैं। उक्त आरोपियों से एक ट्रैक्टर फार्मट्रैक 60, 1 रोटावेटर, 6 मोटरसाइकिल, 6 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।