शहर में बढ़ते ट्रैफिक और घटती पार्किंग सुविधाओं की समस्या को देखते हुए मेयर वनीत धीर ने एक नया प्लान पेश किया है।
शहर में बढ़ते ट्रैफिक और घटती पार्किंग सुविधाओं की समस्या को देखते हुए मेयर वनीत धीर ने एक नया प्लान पेश किया है। इस योजना के तहत नगर निगम के जोन कार्यालयों की जमीन पर पब्लिक पार्किंग प्लेस विकसित किए जाएंगे। मेयर ने बताया कि मॉडल टाउन, लाल रतन, प्रताप बाग, बबरीक चौक और मदन फ्लोर मिल जोन में स्थित निगम कार्यालयों की जमीन पर बी.ओ.टी. (बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांसफर) मॉडल के आधार पर बहुमंजिला पार्किंग बनाई जाएगी। इन पार्किंग स्थलों की सबसे ऊपरी मंजिल पर नगर निगम के कार्यालय स्थापित किए जाएंगे।



