Saturday, August 29, 2026
HomeLatest NewsPunjab के Senior नेता व पूर्व विधायक की Congress में वापसी

Punjab के Senior नेता व पूर्व विधायक की Congress में वापसी

पंजाब की राजनीति से जुड़ी इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस छोड़ कर गए सीनियर नेता व पूर्व विधायक ने घर वापसी कर ली है।

पंजाब की राजनीति से जुड़ी इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस छोड़ कर गए सीनियर नेता व पूर्व विधायक ने घर वापसी कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार दलवीर गोल्डी की कांग्रेस में वापसी हो गई है। उन्होंने आज दोबारा कांग्रेस का दामन थाम लिया है। पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज भूपेश बघेल ने दलवीर गोल्डी को खुद पार्टी में शामिल करवाया है। वहीं इस दौरान  राजा वड़िंग व प्रताप बाजवा भी मौजूद रहे थे।
punjab Congress, Dalvir Goldy
इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने ट्वीट कर गोल्डी का स्वागत किया। वड़िंग ने ट्वीट किया, “मैं छोटे भाई दलवीर गोल्डी का पार्टी में हार्दिक स्वागत करता हूं।” वह आज राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव एवं पंजाब प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल और विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा की मौजूदगी में औपचारिक रूप से पंजाब कांग्रेस में शामिल हुए है।
आपको बता दें कि संगरूर जिले के धूरी सीट से पूर्व विधायक दलवीर गोल्डी ने लोकसभा चुनाव कांग्रेस छोड़ कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। आज उन्होंने फिर कांग्रेस में वापसी कर ली है। ये भी बता दें कि, साल 2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव में दलवीर गोल्डी धुरी सीट पर आम आदमी पार्टी के जसवीर सिंह जस्सी को 2838 वोट से हराकर विधायक बने थे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine
Google search engine

Most Popular