केंद्रीय रेल और खाद्य प्रसंस्करण मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने आज जालंधर में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड हमले की कड़ी निंदा की।
केंद्रीय रेल और खाद्य प्रसंस्करण मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने आज जालंधर में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है और यह आम आदमी पार्टी सरकार के नियंत्रण से बाहर हो गई है। बिट्टू ने कहा कि ग्रेनेड हमले की केंद्रीय एजैंसी से समयबद्ध जांच होनी चाहिए।
बिट्टू, जिन्होंने आज कालिया के घर का दौरा किया, ने ग्रेनेड हमले पर गहरी चिंता व्यक्त की और कहा कि पंजाब जल रहा है। उन्होंने कहा कि हर रोज़ घरों और पुलिस थानों पर ग्रेनेड फैंके जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब में अपराधियों के हाथों में ग्रेनेड खिलौनों की तरह मिल रहे हैं, जैसे हैमलीज़ के शोरूम में खिलौने होते हैं। उनका कहना था कि यह पंजाब में एक बड़ा नेक्सस है। इस तरह की हिंसा नक्सल प्रभावित इलाकों में देखी जाती थी, लेकिन पंजाब में कभी नहीं।
उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार हिंसक घटनाओं को नियंत्रित करने में नाकाम रही है। सीमा क्षेत्र राज्य को अराजकता की ओर धकेला जा रहा है। बिट्टू ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री और रक्षा मंत्री ने कालिया से ग्रेनेड हमले के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के किसी भी मंत्री ने कालिया से मिलने की कोशिश भी नहीं की। उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य भर में मान सरकार के पुतले जलाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब के लोगों के साथ संकट के इस समय में खड़ी है।