इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 18वें सीजन का 20वां मुक़ाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने घातक गेंदबाजी के दमपर मुंबई इंडियंस को 12 रन से हराकर इस सत्र की तीसरी जीत दर्ज की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 221 रन बनाए। क्रुणाल पांड्या बढ़िया बोलिंग करते हुए इस मैच में 5 विकटें ली। 2015 के बाद यह आरसीबी की इस मैदान पर मुंबई के खिलाफ पहली जीत है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पारी = RCB 221/5 (20)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने विराट कोहली और रजत पाटीदार की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 221 रन बनाए हैं। मुंबई के लिए ट्रेंट बोल्ट और हार्दिक पांड्या ने दो-दो विकेट लिए जबकि विग्नेश पुथुर को एक सफलता मिली। इस मैच में आरसीबी की शुरुआत झटके के साथ हुई थी। ट्रेंट बोल्ट ने पहले ही ओवर में फिल सॉल्ट को बोल्ड किया।
उसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने मैच संभाला। दोनों के बीच 52 गेंदों में 91 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद किंग कोहली को रजत पाटीदार का साथ मिला और दोनों ने 48 रन की पार्टनरशिप की। हार्दिक पांड्या ने 15वें ओवर में किंग कोहली को नमन धीर के हाथों कैच कराया। वह आठ चौके और दो छक्के की मदद से 67 रनों की पारी खेलने में कामयाब हुए। वहीं, कप्तान पाटीदार का बल्ला भी जमकर गरजा। उन्होंने पांच चौके और चार छक्कों की सहायता से 64 रन बनाए। जितेश शर्मा 40 और टिम डेविड एक रन बनाकर नाबाद रहे।



