Wednesday, June 17, 2026
HomeLatest NewsFerozepur में ड्रग विभाग ने मेडिकल स्टोर पर की छापेमारी; 17,000 से...

Ferozepur में ड्रग विभाग ने मेडिकल स्टोर पर की छापेमारी; 17,000 से अधिक नशीली गोलियां जब्त

 ड्रग विभाग ने पुलिस टीम के साथ फिरोजपुर शहर में बस स्टैंड के पास शिव शक्ति मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर जांच की।

ड्रग विभाग ने पुलिस टीम के साथ फिरोजपुर शहर में बस स्टैंड के पास शिव शक्ति मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर जांच की। वहां से सात प्रकार की नशीली दवाएं बरामद की गईं। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
डीएसपी सुखविंदर सिंह और ड्रग इंस्पेक्टर सोनिया गुप्ता ने बताया कि शिकायत मिली थी कि शिव शक्ति मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित दवाइयां बेची जा रही हैं।
मेडिकल स्टोर की चेकिंग से पहले एक व्यक्ति को प्रशिक्षित किया गया, तथा उसे दवा लेने के लिए भेजा गया। जब वह प्रतिबंधित दवा लेकर आया तो छापेमारी की गई। ड्रग इंस्पेक्टर सोनिया ने बताया कि शिव शक्ति इंटरप्राइजेज पर टेपेंटाडोल की 560 गोलियां तथा गैबापेंटिन के 140 कैप्सूल मिले। ये दवाएं प्रतिबंधित हैं। मेडिकल स्टोर संचालक खरीदी-बेची गई दवाओं का रिकॉर्ड भी उपलब्ध नहीं करा पाया। इसके अलावा बस स्टैंड के पास एसबीआई एटीएम के सामने वाली गली में स्थित राजिंदर कुमार के बिना लाइसेंस वाले गोदाम की भी जांच की गई, जहां से 12650 गोलियां तथा 3960 नशीली कैप्सूल मिले। टीम ने नशीली दवाएं जब्त की।
दवाइयों को जब्त कर लिया गया है। इसके अलावा 3 दवाओं के सैंपल भी लिए गए हैं। ड्रग इंस्पेक्टर सोनिया ने बताया कि नशीली दवाएं बेचने वाले मेडिकल स्टोर संचालकों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान के तहत आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

डीएसपी सिटी सुखविंदर सिंह ने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालक राजिंदर कुमार के खिलाफ बीएनएस की धारा 223 और आईपीसी की 188 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments