Tuesday, September 8, 2026
HomeLatest NewsManoj Kumar पंचतत्व में विलीन, बेटे कुणाल ने दी मुखाग्नि, राजकीय सम्मान...

Manoj Kumar पंचतत्व में विलीन, बेटे कुणाल ने दी मुखाग्नि, राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार पंचतत्व में विलीन हो चुके हैं।

हिन्दी सिनेमा के मशहूर कलाकार रहे मनोज कुमार का शुक्रवार को निधन हो गया। दिग्गज अभिनेता कई दिनों बीमार से चल रहे थे। उन्होंने शुक्रवार सुबह साढ़े तीन बजे मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में आखिरी सांस ली, जिसके बाद आज उनका अंतिम संस्कार किया गया।
दिग्गज अभिनेता को पवन हंस श्मशान घाट में उनके बेटे कुणाल ने मुखाग्नि दी। राष्ट्र भक्ति से सराबोर फिल्मों के लिए मशहूर मनोज कुमार को राजकीय सम्मान के साथ आखिरी विदाई दी गई।

नम हुईं अमिताभ बच्चन की आंखें

बॉलीवुड के कई कलाकार दिग्गज अभिनेता को आखिरी विदाई देने पहुंचे। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन बेटे अभिषेक बच्चन के साथ, अरबाज खान खान पिता सलीम खान के साथ, सुभाष घई, राजपाल यादव, अनु मलिक, प्रेम चोपड़ा समेत कई बॉलीवुड कलाकारों ने मनोज कुमार को अंतिम विदाई दी। इस दौरान अमिताभ बच्चन सहित तमाम कलाकारों की आंखें नम हो गईं।

मनोज कुमार को अंतिम विदाई

अंतिम संस्कार से पहले मनोज कुमार का पार्थिव शरीर घर लाया गया। जहां कई कलाकार उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। फूल चढ़ाकर सबने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मगर उनकी पत्नी शशि गोस्वामी की हालत देखकर सबकी आंखें नम हो गईं।  मनोज कुमार की पत्नी शशि ने रोते-बिलखते हुए उन्हें अंतिम विदाई दी। उन्होंने पहले मनोज कुमार को माला पहनाई और फिर उन्हें आखिरी बार चूमते हुए उन्हें विदाई दी।

लंबे समय से बीमार थे मनोज कुमार

मनोज कुमार लंबे समय से बीमार चल रहे थे। दिग्गज अभिनेता डीकंपेंसेटेड लिवर सिरोसिस से जूझ रहे थे। हालत बिगड़ने के बाद उन्हें 21 फरवरी, 2025 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मनोज कुमार को ‘उपकार’, ‘पूरब-पश्चिम’, ‘रोटी-कपड़ा’ और ‘क्रांति’ जैसी सुपरहिट फिल्‍मों के लिए मशहूर थे।
भारत कुमार के नाम से मशहूर दिग्गज अभिनेता के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक व्यक्त किया। मनोज कुमार को उनके फिल्‍मी करियर में 7 बार फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया और 1992 में उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया। वहीं 2016 में मनोज कुमार को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से भी नवाजा गया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine
Google search engine

Most Popular