Saturday, April 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest Newsनशा तस्करों, लुटेरों और गैंगस्टरों का करेंगे सफाया : Kuldeep Singh Dhaliwal

नशा तस्करों, लुटेरों और गैंगस्टरों का करेंगे सफाया : Kuldeep Singh Dhaliwal

कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने पंजाब में सरगर्म नशा तस्करों, लुटेरों और गैंगस्टरों को चुनौती देते हुए कहा कि अब तुम्हारे दिन खत्म हो चुके हैं।

कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने पंजाब में सरगर्म नशा तस्करों, लुटेरों और गैंगस्टरों को चुनौती देते हुए कहा कि अब तुम्हारे दिन खत्म हो चुके हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार पंजाब से नशा तस्करों, लुटेरों और गैंगस्टरों का सफाया करके रहेगी। कैबिनेट मंत्री ने शुक्रवार को यह बात नवां पिंड के डाक्टर राजबीर सिंह को मिल रही गैंगस्टरों की धमकियों के बाद पीड़ित के घर पहुंच कर कही। उन्होंने कहा कि वे लुटेरों को बताना चाहते हैं कि डा. राजबीर सिंह इस लड़ाई में अकेला नहीं बल्कि मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व वाली सरकार उनके साथ खड़ी है।
कैबिनेट मंत्री धालीवाल ने मीडिया के सात बातचीत में कहा मुख्यमंत्री की तरफ से पुलिस को इसके लिए विशेष हिदायतें जारी कर दी गई हैं, कि पिछली सरकारों की तरफ से पौषित इन गुंडों का सख्ती के साथ मुकाबला किया जाए। उन्होंने कहा इस केस में जिला पुलिस मुखी के साथ उनकी बात हो चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस इस केस को हल करने के बहुत नजदीक पहुंच चुकी है और बहुत जल्द दोषी व्यक्ति पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
उन्होंने कहा कि आज उन्होंने (धालीवाल) जिला पुलिस मुखी को कह कर इनको (डा. राजबीर सिंह) दो गनमैन दिए हैं और इसके साथ ही उन्होंने पुलिस मुखी से पेशकश की है कि जब भी कहीं कानून-व्यवस्था की रक्षा के लिए जरुरत पड़े, तो वे सीधे मेरे हथियारबंद सुरक्षा गार्डो को इस काम पर लगा लकते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के हर नागरिक की सुरक्षा हमारी जिम्मेवारी है और इसके लिए हमारी पुलिस लगातार दिन-रात काम कर रही है। उन्होंने लुटेरों और गैंगस्टरों के नाम एक बार फिर चेतावनी जारी करते हुए कहा कि पंजाब में ऐसे व्यक्तियों का खात्मा किया जाएगा, जो आम शहरियों के लिए डर का माहौल पैदा कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments