Saturday, August 29, 2026
HomeLatest NewsManoj Kumar के निधन पर Rajnath Singh सहित कई नेताओं ने जताया...

Manoj Kumar के निधन पर Rajnath Singh सहित कई नेताओं ने जताया दुखा, उनकी देशभक्ति को किया नमन

भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का निधन हो गया है।

 भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का निधन हो गया है। इसी बीच केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाजरुन खड़गे सहित कई नेताओं ने शुक्रवार को फिल्म अभिनेता मनोज कुमार(87) के निधन पर दुख जताया।
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुखा
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘श्री मनोज कुमार जी एक बहुमुखी अभिनेता थे, जिन्हें हमेशा देशभक्ति से भरपूर फ़िल्में बनाने के लिए याद किया जाएगा। ‘भारत कुमार’ के नाम से मशहूर, ‘उपकार’, ‘पूरब और पश्चिम’ जैसी फ़िल्मों में उनके अविस्मरणीय अभिनय ने हमारी संस्कृति को समृद्ध किया है और उन्हें पीढ़ियों से लोगों का प्रिय बनाया है। उनकी सिनेमाई विरासत उनके कामों के ज़रिए ज़िंदा रहेगी। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएँ। ओम शांति।‘
राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाजरुन खड़गे ने शेयर किया पोस्ट
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाजरुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘चार दशकों के करियर में, प्रखर अभिनेता और निर्देशक मनोज कुमार जी ने देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव पर बनी अपनी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीता।
पद्मश्री से सम्मानित मनोज कुमार को ‘भारत कुमार’ के नाम से जाना जाता था और उनकी ‘शहीद’ और ‘उपकार’ जैसी फिल्मों ने तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का ध्यान आकर्षित किया था। हम उनके निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। हमारी संवेदनाएँ उनके परिवार, दोस्तों और लाखों प्रशंसकों के साथ हैं।
डॉ. हर्ष वर्धन ने लिखा…
पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘बॉलीवुड में भारतीयता का दूसरा नाम रहे मनोज कुमार जी के निधन पर मन व्यथित है। अपने अभिनय से उन्होंने दशकों तक हमारा दिल जीता था और आगे भी वो हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। मैं प्रभु श्रीराम से उनकी आत्मा की शांति के लिए कामना करता हूं।‘
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine
Google search engine

Most Popular