Wednesday, June 17, 2026
HomeLatest NewsJalandhar में श्रद्धालुओं से भरी बस लटकते तारों में फंसी, ड्राइवर को...

Jalandhar में श्रद्धालुओं से भरी बस लटकते तारों में फंसी, ड्राइवर को लगा करंट

आसपास के लोगों ने चालक को नीचे उतारा और इलाज के लिए अस्पताल ले गए।

जालंधर के पॉश इलाके मॉडल टाउन की गोल मार्केट में बड़ा हादसा होने की खबर आई है। जहां देर शाम श्री राम शरणम् के श्रद्धालुओं को ले जा रही एक बस लटकते तारों के संपर्क में आ गई। जैसे ही बस चालक तार हटाने के लिए बस की छत पर गया, उसे करंट लग गया और वह नीचे गिर गया। जानकारी के अनुसार बस में 25 से 30 श्रद्धालु सवार थे। इस घटना से बाजार में भगदड़ मच गई।
आसपास के लोगों ने चालक को नीचे उतारा और इलाज के लिए अस्पताल ले गए। बताया जा रहा है कि इस घटना का कारण देर रात एक कार का बिजली के खंभे से टकरा जाना था। जिसके कारण बिजली का खंभा टेढ़ा हो गया और बिजली के तार नीचे लटकने लगे। इस घटना ने बिजली विभाग की घोर लापरवाही उजागर कर दी है।
जानकारी के अनुसार आज दोपहर बिजली विभाग के कर्मचारी लटकते बिजली के तारों को औपचारिकतापूर्वक उठाने गए थे और देर रात यह हादसा हो गया। आपको बता दें कि पूरे शहर में बिजली के तारों का जाल फैला हुआ है। कई स्थानों पर खुले पड़े बिजली के तार बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments