Tuesday, June 16, 2026
HomeLatest NewsMP Meet Hayer ने संसद में हॉकी के मक्का गांव संसारपुर का...

MP Meet Hayer ने संसद में हॉकी के मक्का गांव संसारपुर का मुद्दा उठाया

 गुरमीत सिंह मीत हेयर ने शून्यकाल में हॉकी के मक्का कहे जाने वाले गांव संसारपुर का मुद्दा उठाते हुए इस गांव के हॉकी में दिए गए ऐतिहासिक योगदान का उल्लेख किया

संगरूर से लोकसभा सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने शून्यकाल में हॉकी के मक्का कहे जाने वाले गांव संसारपुर का मुद्दा उठाते हुए इस गांव के हॉकी में दिए गए ऐतिहासिक योगदान का उल्लेख किया और कहा कि यह गांव अब भी एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राऊंड से वंचित है। मीत हेयर ने कहा कि संसारपुर ने अब तक 14 हॉकी ओलंपियन दिए हैं और ओलंपिक में कुल 4 पदक जीते हैं। 1975 में भारत के लिए इकलौता विश्व कप जीतने वाले अजीत पाल सिंह भी संसारपुर से थे। इस गांव के सभी ओलंपियन एक ही गली में रहते थे।
मीत हेयर ने कहा कि 1976 के बाद से संसारपुर से भारत के लिए एक भी ओलंपियन नहीं आया, क्योंकि उसी समय से हॉकी एस्ट्रोटर्फ पर खेली जाने लगी। उन्होंने बताया कि संसारपुर गांव जालंधर छावनी के पास स्थित है जहां गांव के पास खेल मैदान के लिए जमीन नहीं है। घास के मैदान में एस्ट्रोटर्फ लगाने के लिए सेना से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एन.ओ.सी.) की आवश्यकता है, लेकिन अब तक न तो यह एन.ओ.सी. दी गई और न ही सेना की ओर से अपने स्तर पर एस्ट्रोटर्फ लगाई गई। मीत हेयर ने भारत सरकार के गृह मंत्री, खेल मंत्री और अनुराग ठाकुर से अपील की कि संसारपुर के हॉकी योगदान को ध्यान में रखते हुए इस मामले को सेना के साथ उठाया जाए और वहां हॉकी एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड तैयार किया जाए।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments