नगर निगम जालंधर अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है।
नगर निगम जालंधर अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है। जहां, सुबह-सुबह नगर निगम ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने जालंधर के तिलक नगर, नखन वाला बाग के पास एक अवैध व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स को ध्वस्त किया । इस दौरान मकान में हुए सभी निर्माण को गिरा दिया गया और चल रहे कार्यों को बंद करवाया गया।
ATP सुखदेव वशिष्ट ने कहा..
नगर निगम के एटीपी सुखदेव विशिष्ट ने बताया कि जिस बिल्डिंग को ध्वस्त किया गया है उसके मालिक को पहले भी कई बार नोटिस जारी किया गया था लेकिन वह नोटिस मिलने के बाद भी न तो बिल्डिंग में वह सारी का काम रोक रहे थे और ना ही निगम से उन्हें कोई मंजूरी नहीं मिली थी, जिस पर आज निगम कमिश्नर ने तोड़फोड़ की कार्रवाई की।



