Monday, July 13, 2026
HomeLatest NewsJalandhar में Pitbull Dog का अपनी ही मालकिन पर कहर, जानें...

Jalandhar में Pitbull Dog का अपनी ही मालकिन पर कहर, जानें कैसे बची जान

जालंधर में पिटबुल कुत्ते का अपनी ही मालकिन पर कहर देखने को मिला है।

जानकारी के अनुसार पिटबुल कुत्ता करीब आधा घंटा बेकाबू रहा। बताया जा रहा है कि पिटबुल कुत्ते ने 20 मिनट तक महिला को नोचता रहा, महिला को बुरी तरह काट दिया जिससे वह गंभीर घायल हो गई।
pitbull dog
वहीं बताया जा रहा है कि मामला 66 फुट्टी रोड की ओर स्थित ग्रीन वैली कॉलोनी का है जहां महिला कंवलजीत कौर पिटबुल कुत्ते को घर के अंदर ले जाने का प्रयास कर रही थी तो अचानक से पिटबुल कुत्ता बेकाबू हो गया और उसने महिला पर हमला कर दिया। इस दौरान महिला के बेटे ने साहस दिखाते हुए कुत्ते के मुंह में रस्सी डाली और खींच लिया जिससे महिला की जान बची। महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया ।
इलाज के बाद महिला को अगले दिन छुट्टी दे दी गई लेकिन पिटबुल कुत्ता रातों रात गायब हो गया। इस उक्त घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों से स्थिति का जायजा लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Google search engine

Most Popular