Tuesday, June 16, 2026
HomeLatest NewsJalandhar के दामोरिया पुल के नजदीक गरमाया माहौल, मौके पर पहुंची पुलिस

Jalandhar के दामोरिया पुल के नजदीक गरमाया माहौल, मौके पर पहुंची पुलिस

लोगों ने चुराया हुआ सिलैंडर भी बरामद कर लिया है।

 दमोरिया पुल के नजदीक घरों में गैस सिलेंडर सप्लाई करने आई गैस एजेंसी की गाड़ी में से घरेलू सिलैंडर चुराते हुए चोर को लोगों ने रंगे हाथ काबू कर लिया। इस दौरान उसका साथी मौके से भाग निकला लेकिन काबू आए चोर की लोगों ने छित्तर परड़े करके थाना 3 की पुलिस हवाले कर दिया है।
जानकारी देते अशोक कुमार ने बताया कि वह विजय गैस एजैंसी में गाड़ी चलाने का काम करता है। वीरवार को वह एजेंसी से लोगों के घरों तक सिलैंडर सप्लाई करने के लिए निकला था। जैसे ही दमोरिया पुल जाकर वह सिलैंडर लेकर एक घर में छोड़ कर लौटा तो देखा कि उसके टैंपू के पास भीड़ खड़ी थी और लोग एक युवक को पीट रहे थे। पूछताछ करने पर पता लगा कि उक्त युवक उसकी गाड़ी से सिलेंडर चोरी कर रहा था, जिस आसपास के लोगों ने दबोच लिया लेकिन उसका साथी भाग गया।
लोगों ने चुराया हुआ सिलैंडर भी बरामद कर लिया है। लोगों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रुम में सूचना दी जिसके बाद थाना 3 की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को हिरासत में ले लिया था। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने कहा कि आरोपी से उसके साथी के बारे पूछताछ की जा रही है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments