Tuesday, June 16, 2026
HomeLatest NewsFaridkot में बड़ा Encounter, मुठभेड़ के दौरान नामी बदमाश गिरफ्तार

Faridkot में बड़ा Encounter, मुठभेड़ के दौरान नामी बदमाश गिरफ्तार

Punjab Police को बड़ी सफलता मिली है।

पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बता दे कि फरीदकोट पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए बदमाश के खिलाफ पहले भी कई केस दर्ज हैं।

मुठभेड़ के दौरान नामी बदमाश गिरफ्तार

बता दें कि फरीदकोट पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक नामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपी की पहचान जैतो के अंबेडकर नगर के रहने वाले सुरिंदर सिंह उर्फ गगनी के रूप में हुई है।

गोली लगने से घायल हुआ बदमाश, पिस्तौल और कारतूस बरामद

आपको बता दे कि आरोपियों के खिलाफ शस्त्र एवं एनडीपीएस अधिनियम के तहत पांच मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि जैतो के गांव चंदभान के पास नाकाबंदी के दौरान जब पुलिस ने स्कॉर्पियो कार में सवार बदमाश को रुकने का इशारा किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिससे पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। आरोपी के पास से एक पिस्तौल और कारतूस बरामद किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments