Monday, June 15, 2026
HomeLatest Newsएस.आई.आर. के तहत हलका स्तर के मास्टर ट्रेनरों, सुपरवाइजरों और तकनीकी स्टाफ...

एस.आई.आर. के तहत हलका स्तर के मास्टर ट्रेनरों, सुपरवाइजरों और तकनीकी स्टाफ को दिया गया प्रशिक्षण

जालंधर:
वोटर सूचियों की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) के अंतर्गत जिला स्तर के मास्टर ट्रेनरों द्वारा हलका स्तर के मास्टर ट्रेनरों, सुपरवाइजरों और अन्य तकनीकी स्टाफ सहित 400 से अधिक कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

यहां जिला प्रशासकीय कॉम्प्लेक्स में दो दिवसीय प्रशिक्षण सेशन के दौरान मास्टर ट्रेनरों ने हलका स्तर के मास्टर ट्रेनरों, सुपरवाइजरों तथा अन्य तकनीकी स्टाफ को एस.आई.आर. प्रक्रिया और गणना फॉर्म भरने के सही तरीके के बारे में विस्तार से जानकारी दी। फॉर्म में भरे जाने वाले विवरणों, लगने वाले दस्तावेजों और ऑनलाइन अपलोडिंग प्रक्रिया के बारे में भी अवगत करवाया गया।

प्रशिक्षण सेशन की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) अमनिंदर कौर ने सुपरवाइजरों को अपने-अपने सेक्टरों में बी.एल.ओ. की रोजाना निगरानी करने और एस.आई.आर. के कार्य को शुद्धता व पारदर्शिता के साथ पूरा करवाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि एस.आई.आर. प्रक्रिया को उचित एवं पारदर्शी ढंग से निपटाने के लिए हलका स्तर के मास्टर ट्रेनरों द्वारा 20 जून तक बी.एल.ओ. और बी.एल.ए. को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एस.आई.आर. का उद्देश्य वोटर सूची को 100 प्रतिशत शुद्ध करना है।

ट्रेनिंग सत्र में सुपरवाइजरों की शंका को दूर करने के साथ-साथ फील्ड स्तर पर काम को उचित ढंग से निपटाने के लिए आवश्यक व्यावहारिक जानकारी भी उपलब्ध करवाई गई।

इस अवसर पर चुनाव तहसीलदार सुखदेव सिंह, चुनाव स्टाफ तथा बड़ी संख्या में सुपरवाइजर और अन्य स्टाफ मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments